होली के पर्व से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने

लालचन्द्र मद्धेशिया

संतकबीरनगर । जिलाधिकारी संदीप कुमार के आदेशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) अभिनव रंजन श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम में आगामी होली त्योहार को देखते हुए बाजारों में सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा विगत दिवस जनपद में सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैजनाथ गुप्ता इण्डस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद के निर्माण इकाई में निर्मित किये जा रहे कचरी का नमूना संग्रह किया गया तथा 250 किग्रा कचरी को संदेह के आधार पर सीज कर खाद्यकारोबारकर्ता के अभिरक्षा में दिया गया। जिसका मूल्य लगभग 10,000 रूपये है। नागलिया उद्योग प्रा०लि० स्थित इण्डस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद के निर्माणशाला में निर्मित किये जा रहे चना दाल का नमूना संग्रह किया गया। चंदन इमर्ती सेन्टर स्थित मेहदावल चौक, खलीलाबाद में तले जा रहे समोसे के तेल का नमूना संग्रह किया गया। रमेश गुप्ता उर्फ पट्टू मेहदावल चौक, खलीलाबाद के प्रतिष्ठान से खोया का नमूना संग्रह किया गया। तथा माधुरी ट्रेडर्स प्रोपराइटर अमित गुप्ता के प्रतिष्ठान से भी खोया का नमूना संग्रह किया गया।
अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जे.पी. तिवारी ने बताया कि उक्त सभी नमूनों को जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ को भेजा जा रहा है। जाच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण टीम में विनोद कुमार, राजमणि प्रजापति व धर्मराज शुक्ल खाद्य सुरक्षा अधिकारी गण सम्मिलित रहे जिसका निर्देशन अभिहित अधिकारी जय प्रकाश तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान सतत् रूप से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!