अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 9 अप्रैल को बनारस में तय; जुटेंगे संघ के 22 राज्यों के पदाधिकारी।

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 9 अप्रैल 2023 दिन रविवार को मारवाड़ी युवक संघ, लक्सा, वाराणसी में होने जा रही है। संघ के राष्ट्रीय महासचिव (रवि वर्मा) ने मीडिया को बताया कि संपूर्ण भारत से 22 राज्यों के स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी उत्तर प्रदेश के उक्त आयोजन में भाग लेंगे। केन्द्र सरकार द्वारा सोने पर हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) पर विशेष चर्चा होगी वहीं स्वर्ण व्यवसायियों के हित के लिए; कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा का विषय होगा।

विदित हो कि HUID हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन; यह एक 6 अंक का अल्फान्यूमेरिक कोड है जो हर ज्वेलरी पर लगता है। इससे उस गहने की एक अलग पहचान बनती है। सोने की शुद्धता की गारंटी देने वाली हॉलमार्किंग में कैरेट के साथ ये कोड डाला जाता है। आइए जानते हैं किस-किस राज्य से कौन-कौन से अधिकारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे: दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सतपाल वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव रवि वर्मा, अविनाश आनंद अध्यक्ष दिल्ली स्वर्णकार संघ, महासचिव दिल्ली स्वर्णकार संघ पुनीत भोला, राष्ट्रीय सचिव अजय वर्मा, राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र बब्बर, सीसी मेंबर बलराज खोला, सुरेंद्र वर्मा, मदनलाल ढल्ला, नीरज कुमार वर्मा, राम अवतार वर्मा, धर्मेंद्र कुलथिया एवं आशीष वर्मा।

 

उत्तर प्रदेश से अधिकारी रवि सर्राफ, राहुल वर्मा, कमल वर्मा, प्रताप सिंह वर्मा, सुनील सराफ, नंद गोपाल वर्मा, राजकुमार वर्मा, राजकुमार राजू, ललित शैल, महिपाल वर्मा, संत कुमार वर्मा, संजीत वर्मा एवं अनिरुद्ध वर्मा आदि।

बिहार से सुरेश प्रसाद साह, जीवन कुमार, संजय गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, देवनारायण साह एवं प्रेम कुमार पप्पू। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश आयोजन समिति सदस्य वाराणसी से प्रदेश सलाहकार कृष्ण कुमार सेठ, प्रदेश अध्यक्ष रवि श्रॉफ, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह, रवि शंकर सिंह एवं विनोद कुमार सेठ, प्रदेश संयुक्त मंत्री श्याम कुमार श्रॉफ, प्रदेश मंत्री राजेश सोनी, प्रदेश विधिक सलाहकार दुर्गा प्रसाद सेठ, प्रदेश मीडिया प्रभारी गिरीश चंद्र वर्मा, कमल कुमार सिंह जिला अध्यक्ष, किशोर कुमार सेठ जिला महामंत्री एवं अभिषेक सिंह जिला कोषाध्यक्ष। उसी प्रकार से अन्य राज्यों के अधिकारी भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपना योगदान देंगे।

विशेष संवाददाता धनंजय कुमार (7857826506) की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!