अब गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए नहीं देना पड़ेगा कोई शुल्क। श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर प्रदान कर रहा है पूरी चिकित्सा निःशुल्क।

गर्भवती महिलाओं के लिए खुशखबरी: जमशेदपुर व आसपास के जिला मे निवास कर रहे गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए नहीं होगी कोई असुविधा, नहीं देना पड़ेगा कोई शुल्क क्योंकि श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल बिस्टुपुर, जमशेदपुर मुहैया कर रहा है सभी गर्भवती महिलाओं को पूरी चिकित्सा निःशुल्क। संजीवनी अस्पताल का लक्ष्य राज्य के गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क उत्तम चिकित्सा उपलब्ध कराना है। गौरतलब हो कि संजीवनी अस्पताल द्वारा गर्भधारण से लेकर प्रसव होने के बाद तक पुरी चिकित्सा निःशुल्क प्रदान की जाती है।

वहीं समय-समय पर पंचायत क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाता है। इसी क्रम में दिनांक 27 फरवरी 2023 दिन सोमवार को आदित्यपुर, वार्ड संख्या 26, बाबा आश्रम मोड़ (बंतानगर) सामुदायिक भवन में अपराह्न 12:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल द्वारा गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क चिकित्सा प्रदान किया जाएगा; जिसके निवेदक वार्ड पार्षद (पुजा साहु) है। अतः आदित्यपुर में निवास कर रहे हैं सभी गर्भवती महिला ससमय उक्त स्थल पर पहुंचकर सत्य साईं संजीवनी अस्पताल द्वारा प्रदान किए जा रहे हैं निःशुल्क चिकित्सा का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!