आगामी 3rd Match, टाटा समूह के संस्थापक JN TATA की जयंती समारोह के उपलक्ष पर; टाटा मोटर्स यूनियन प्रांगण में एक बैठक बुलाई गई।

जमशेदपुर। आगामी 3rd Match, टाटा समूह के संस्थापक JN TATA की जयंती समारोह के उपलक्ष पर; टाटा मोटर्स यूनियन प्रांगण में दिनांक 25 फरवरी 2023 को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे 3 मार्च को गत वर्ष की तरह से इस बार भी टाटा साहब के जयंती पर हर्षोउल्लास से प्रकाशपर्व मनाने का फैसला लिया गया। बैठक में महामंत्री आर के सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गत वर्ष की तरह इस बार भी 3 मार्च को दिवाली जैसा माहौल बनाया जाएगा। हर घर में दिया जलाये जाएंगे। प्रत्येक पार्क एवं गोल चक्कर पर शाम को दिया जलाकर हम सभी टाटा साहब को श्रद्धांजलि देंगे। अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा पिछले वर्ष से शुरू हुआ यह अभियान इस बार और बढ़-चढ़कर होगा और दिये जलाकर हम अपनी श्रद्धांजलि टाटा साहब को अर्पित करेंगे और टेल्को कॉलोनी में आम बागान गत वर्ष के जैसे केंद्र होगा। इसके बाद इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन में अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आर के सिंह को इंटक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाने के लिए अध्यक्ष और महामंत्री को माला पहनाकर सभी ने बधाई दी। बैठक में सभी आफिस बेयरर, कमिटी मेम्बर, आर के सिंह फैंस क्लब के सभी बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!