आलाकत्ल के साथ तीन अभियुक्त हुए गिरफ्तार–

मारपीट के साथ हत्या का मुकदमा दर्ज़ हुआ है अभियुक्तों के विरुद्ध-

भटनी देवरिया। 21 अप्रैल को थाना भटनी क्षेत्र के कुरमौटा ठाकुर में आपसी रंजिश को लेकर आपस में मारपीट हुयी थी जिसमें अल्का साहनी पुत्री स्वर्गीय रामायण साहनी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी । इसके बाद मृतका के परिजनों के तहरीर के आधार पर आइपीसी की धारा 323,504,506,302 के तहत अभियोग दर्ज़ कर लिया है। पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी के पर्यवेक्षण में घटना के पर्दाफ़ाश एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए रविवार को थानाध्यक्ष भटनी व पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिग कर रहे थे कि मुखबिर खास की सूचना मिली कि उक्त अभियुक्त व अभियुक्ता भागने के फिराक में हैं।इसके बर्फ इन्हें भटनी रेलवे स्टेशन के हनुमान मदिंर से गिरफ्तार किया गया जिनका नाम क्रमश इस तरह है जितेन्द्र पुत्र सुदर्शन सिंह 52 वर्ष, राजु सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह उम्र करीब 27 वर्ष व एक नफर अभियुक्ता सुनीता देवी पत्नी जितेन्द्र सिंह तीनो ही निवासी कुरमौटा ठाकुर थाना भटनी जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को आला कत्ल बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से
अदद बाँस का टुकड़ां, एक अदद ईंट का टुकड़ा एंव एक अदद लोहे की राड (रम्मा) बरामद हुई।

————————————
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल पुलिस टीम–

विरेन्द्र कुशवाहा थानाध्यक्ष,कांस्टेबल रविन्द्र कुमार, डब्लू कुमार, संदीप नायक थाना भटनी व महिला कांस्टेबल कंचन वर्मा थाना भटनी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!