कोल्हान प्रमंडलीय बैठक से मिशन 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा

हेमंत सरकार के खिलाफ 11 अप्रैल को रांची में हल्ला बोलेगी भाजपा


जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। शनिवार को भाजपा की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बड़ी विजय के लिए कई जरूरी निर्देश दिए गयें। सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एवं बूथों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने को कहा गया। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कोल्हान के दो लोकसभा सीटों, आंशिक अन्य दो सीट एवं विधानसभा चुनाव में 14 सीटों पर विजय पताका लहराने की रणनीति बनी है। कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू मुख्यरूप से शामिल हुए। वहीं इस बैठक में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के जिला अध्यक्ष, विभिन्न मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री, बूथ सशक्तिकरण अभियान के 4 सदस्यीय जिला टोली, राष्ट्रपति के अभिभाषण के 4 सदस्यीय जिला टोली शामिल थे।
बैठक में उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बूथ सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता बूथ जीता-चुनाव जीता के ध्येय के साथ कार्य करें। सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति के गठन का कार्य पूरी ईमानदारी एवं तन्मयता से करें। पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बूथ के प्रत्येक मतदाताओं से अधिक से अधिक संपर्क एवं संवाद करें। भाजपा कार्यकर्ताओं की शक्ति एवं शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन से भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमें कोल्हान की दोनों लोकसभा सीटों के साथ कोल्हान के सभी विधानसभा सीटों पर विजय पताका लहराना है। श्री दास हेमंत सरकार पर भी जमकर बरसे।
श्री दास ने कहा कि झारखंड में परिस्थितियां तेजी से बदल रही है वर्तमान सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह से नाकाम सबित हुई है। झारखंड की निष्क्रिय और निकम्मी हेमंत सरकार ने लोगों के साथ केवल छल किया है। बड़े वादे करने के बाद युवाओं को सिर्फ बेरोजगार करने का काम किया है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर कमर कस लेने एवं 11 अप्रैल को रांची में हेमंत सरकार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान कियें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है, इसे हर हाल में पूरा करने की जरूरत है। इस बैठक का उद्देश्य भी इसी कार्य में निहित है। उन्होंने कहा कि प्रभावी बूथ संरचना हमारी विजय का आधार है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी कमजोर होगी तो देश कमजोर होगा, जहां भाजपा कमजोर हुई है आज वहां देशविरोधी शक्तियां सक्रिय हैं। दीपक प्रकाश ने वर्तमान हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा।

बैठक में मंच संचालन भाजपा प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने किया। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने किया।
कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडू, पूर्व मंत्री बरकुंवर गागराई, पूर्व विधायक शशिभूषण सामंत, गुरुचरण नायक, पुतकर हेम्ब्रम, जवाहरलाल बानरा, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, आदित्यपुर मेयर बिनोद श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, पूर्व प्रवक्ता जेबी तुबिद, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव, चंडीचरण साव, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जमशेदपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, सरायकेला खरसवां जिलाध्यक्ष विजय महतो, पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष सतीश पूरी समेत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी जिला के जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी समेत मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के 4 सदस्यीय जिला टोली के संग राष्ट्रपति के अभिभाषण के 4 सदस्यीय जिला टोली भी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!