कोहरे की मार से कानपुर में प्रभावित हुईं ट्रेने,फ्लाइट भी निरस्त

सुनील बाजपेई

कानपुर | आज मंगल वार की सुबह यहां बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ है। यहां सुबह बिना धूप के हुई।
हाल फिलहाल यहां लगातार ठंडी हवाएं चल रही हैं। बीते सोमवार की देर रात हुई बारिश के बाद से आज भी बारिश के पूरे आसार बने हुए हैं।
इस बारे में मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक अब रात में मौसम सर्द रहेगा लेकिन दिन का तापमान चढ़ेगा। आज मंगलवार सुबह भी कोहरा छाया रहा।
साथ ही उतार-चढ़ाव भरे मौसम के बीच रात में उत्तर पूर्वी हवाएं चलने लगीं जिससे बदली छाई हुई है। रात में बादलों के छाने से तापमान 05.2 से 09.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। रात का पारा 04.2 डिग्री बढ़ गया। इसके बाद फिर उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगीं। सोमवार दोपहर बाद धूप खिली लेकिन पारा 24 से 22.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।
यही नहीं सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इस दौरान तेज बर्फीली हवाएं भी चल रहीं हैं। तेज बर्फीली हवाओं ने फिर आफत कर दी है। सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक आज बूंदाबांदी संभव है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!