खेलों से होता है शारीरिक मानसिक विकास-एसडीएम

टीडी स्कूल में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिता

*अलीगंज।* नगर के टीडी पब्लिक स्कूल में द्वितीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन उपजिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया। चार वर्गों में आयोजित हुई खो-खो, कबडडी, कैरम, शतरंज, बैड मिन्टन, रेस, लेमन रेस, सैगबैग दौड, लूडो में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाई। विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा मां सरस्वती के वंदना कर किया गया

प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि बच्चों को पढाई के साथ-साथ खेलों के प्रति भी रूचि रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों को बढावा देने के लिए बच्चों खेल के मैदानों को बनवा रही है।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंडर 14-17 खो-खो, कबडडी में छात्र-छात्राएं, अंडर 14-17 शतरंज व कैरम सेमीफाइनल राउण्ड सम्पन्न हुआ। अंडर 9 में कक्षा एक, दो, तीन के छात्र-छात्राओं द्वारा बैड मिन्टन, रेस, लेमन रेस, सैगबैग दौड व लूडों का प्रथम चरण पूर्ण हुआ। ग्रुप कैप्टन नेहरू हाउस में संस्कार शाक्य, गांधी हाउस में हर्षित यादव, इन्दिरा हाउस अंशिका शाक्य, कलाम हाउस उत्कर्ष वर्मा शामिल रहे। वहीं स्कूल स्पोर्टस कमांडर के रूप में अंश गुप्ता का चयन किया गया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने चयनित बच्चों को बैज लगाकर सम्मानित किया। प्रबंधक विवेचक यादव ने आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विवेक यादव, शिक्षक विकास यादव, रजनीश यादव सहित सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!