ग्रामीणों एवं सरपंचों की शिकायत पर रोड़ा

महेंद्र सिंह लोधी /नवयुग समाचार

दमोह: ग्रामीणों एवं सरपंचों की शिकायत पर रोड़ा।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण जबेरा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह लोधी एवं संगठन के कार्यकर्ताओ ने किया।

उन्होंने बताया कि १ माह से लाइट ना होने के कारण मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं।

गर्भवती महिलाओं को अगर भर्ती कराना पड़े तो दमोह रेफर किया जाता है जिसमें विलंब होने पर उनकी जान भी जा सकती है।

लगभग 5 वर्ष से किसी भी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं है। इस स्वास्थ्य केंद्र से करीब 50 गांव के लोग जुड़े हुए हैं। उनको इलाज नहीं मिल पा रहा है।

सप्ताह में एक-दो दिन जबेरा से डॉक्टर आते हैं और जहां पर डिलेवरी की जाती है। वहां का शौचालय चोक है।

गंदगी चारों तरफ फैली हुई वहां के कर्मचारियों ने बताया कि करीब 6 माह से अभी काई अधिकारी ध्यान नही दे रहे है और महिला बॉर्ड के दोनों कूलर ढप है खराब है।

पानी के लिए फिल्टर भी नहीं हैं जिसमें अस्पताल की पूरी व्यवस्था अस्त-व्यस्त है।

कलेक्टर महोदय से कहा कि रोड शौचालय केंद्र की व्यवस्थाओं को ठीक कराएं एवं डॉक्टर कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।

शासन प्रशासन से निवेदन है की शौचालय केंद्र पर ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!