घूसखोरी में कानपुर के कानून गो और लेखपाल गिरफ्तार – विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार ,तहसील में खलबली

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां की नर्वल तहसील आजकल घूसखोर अधिकारियों और कर्मचारियों का अड्डा बनी हुई है। इसकी पुष्टि तब हुई जब एक कानून गो और लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। घटना से नरवल तहसील के अधिकारियों कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।

अवगत कराते चलें कि गठन किए जाने के बाद से नरवर तहसील के अधिकारी और कर्मचारी रिश्वतखोरी को लेकर लगातार चर्चा में है। वे बगैर रिश्वत लिए किसी गरीब का भी साधारण सा भी कार्य नहीं करते।

प्राप्त विवरण के मुताबिक रामनरेश नामक व्यक्ति ने नर्वल तहसील के लेखपाल राम बच्चन और कानूनगो विष्णु कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी।

उसकी इस शिकायत के बाद ही विजिलेंस टीम ने दोनों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई, जिसके बाद दोनों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता भी प्राप्त की गई। घटना से नरवर तहसील के अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!