चोरी की योजना बनाते समय 04 नफर शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी की योजना बनाते समय 04 नफर शातिर चोर मय एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर मय 3 अदद चाकू व दो अदद चाभी का गुच्छा के साथ गिरफ्तार थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच।

पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच प्रशान्त वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी

व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना रूपईडीहा श्रीधर पाठक के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 27.05.2023 उ0नि0 अश्वनी पाण्डेय हमराही पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर रेलवे माल गोदाम कस्बा रुपईडीहा के

पास से समय 00.25 बजे अभियुक्तगण 01. वारिस अली पुत्र निजामुद्दीन निवासी रंजीतबोझा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच। 02. नसिरुद्दीन पुत्र वसीर निवासी कस्बा रुपईडीहा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।

03. बब्लू गौतम उर्फ गेदा पुत्र आधी निवासी मुस्लिमबाग थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच। 04. इसान अली पुत्र मसूर अली निवासी दशहरा बाग थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच जो चोरी करने की योजना बना रहे थे

एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 3 अदद चाकू व दो अदद चाभी का गुच्छा के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 145/2023 धारा 401 भादवि व 3/25 व 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय सदर रवाना किया गया।

बरामदगी का विवरण

1.एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।
2. तीन अदद चाकू।
3.दो अदद चाभी का गुच्छा।

अभियुक्तगण का नाम पता-

01. वारिस अली पुत्र निजामुद्दीन निवासी रंजीतबोझा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।
02. नसिरुद्दीन पुत्र वसीर निवासी कस्बा रुपईडीहा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।
03. बब्लू गौतम उर्फ गेदा पुत्र आधी निवासी मुस्लिमबाग थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।
04. इसान अली पुत्र मसूर अली निवासी दशहरा बाग थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम का नाम-

1. उ0नि0 अश्वनी पाण्डेय।
2. हे0का0 राजेन्द्र मोदनवाल।
3. का0 अशोक तिवारी।
4. का0 रामवीर चौहान।
5. का0 धर्मनाथ साहनी, थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद बहराइच।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!