जमशेदपुर। कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने साक्ची गुरूद्वारा बस्ती में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने जमशेदपुर गुरूद्वारा बस्ती में नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए कहा की मोदी सरकार के दमनकारी नीति के खिलाफ कहा कि भाजपा सरकार नित्यप्रति दिन; आम नागरिकों पर महंगाई रूपी प्रहार पर प्रहार कर रही है। मध्यमवर्गीय परिवार और गरीब परिवार के घरों में गैस सिलेंडर से खाना बनना बंद होता जा रहा है। अब 1142:50 रू में मात्र एक सिलेंडर कौन खरीद पायेगा। गरीबों के पैसे से महंगे महंगे होडिंग पेट्रोल पंप पर मोदी जी अपना चेहरा चमकाने के लिए पाँच हजार से पच्चीस हजार तक का सरकारी पैसा लुटवा रहें है। ये जनता के उपर महा बोझ के समान है। छोटे एवं मध्यमवर्गीय व्यपार बंद हो रहे है। बड़े-बड़े उधोगपतियों को दोनों हाथ से धन लुटवा रहे है। आम जनता का जमा पूँजी एलआईसी एवं एसबीआई के निवेश को अडानी को दिलवा दिये है। करोडों जनता की गाढ़ी कमाई खतरे में है।
भारत में बेरोजगार युवाओं का भविष्य चौपट करने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है।

रेलवे को कमजोर कर बहाली नगण्य की गई है। बैंकों में बहाली रोकी जा रही है। बहुत से सरकारी उपक्रम बेच दी गई है। अब नौजवान पढ़ाई कर नौकरी कहाँ खोजने जायें, विदेशों में भारतीय को मार-पीट कर भगाया जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में आम जनता मोदी जी से दूरी बनाने लगे तो भाजपा ने सम्पूर्ण देश में दंगा फसाद का योजना को पुजा पाठ, पर्व त्योहार में घुस घुस कर दंगा करवाने पर आमादा है। झारखण्ड सरकार ने इसको परख कर बहरूपिये को धर दबोच रही है। दंगा-फसाद बढ़ाकर सिर्फ और सिर्फ भाजपा कुचक्र रचती है, मध्यमवर्गीय परिवार और गरीब परिवार एवं उनके बच्चे दंगे फसाद के केश में फंस रहे है। अब बताईए भाजपा देश को बढ़ा रही है, या बर्बादी की ओर ले जा रही है। कांग्रेस पार्टी आप सबों के बीच पहुँची है, आप सभी मिलकर देश को बचाईए, मोदी जी धड़ल्ले से सरकारी उपक्रम बेच रहें है। इससे देश बहुत कमजोर होगा। अडानी समुह में 20 हजार करोड किसके है? जनता को बताओं, भारत देश जनता का है, उसे भाजपा के लोग मोदी जी के साथ मिलकर बेच रहें है।
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी आम जनता की बात उठा रहे है, तो केश में फंसाया जा रहा है, लोकसभा से सदस्यता निरस्त की गई। इससे जाहिर है कि मोदी सरकार घबराई हुई है। अब गरीबों, नौजवान के हितार्थ सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ही देश को चला सकते है। नुक्कड सभा में मुख्यतः सर्वश्री अमरजीत नाथ मिश्रा, अशोक कुमार सिंह , प्रभात श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, हरिहर प्रसाद , गिरी बाबा , अमृत कुमार इत्यादि नेताओं नें भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!