जमशेदपुर के अन्नदाता ‘जमशेदजी नसरवानजी टाटा जी’ के 184 वीं जन्मजयंती के पावन अवसर पर सारा शहर उन्हें याद कर नतमस्तक हुए।

भारत के महान उद्योगपति, टाटा समूह के संस्थापक, उद्योग क्रांति के जनक, जमशेदपुर के अन्नदाता, दि फादर ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के नाम पर विश्वविख्यात टाटा समूह के संस्थापक सह कालीमाटी गाँव को जमशेदपुर शहर में तब्दील करनेवाले महापुरुष श्रद्धेय जमशेदजी नसरवानजी टाटा जी के 184 वीं जन्मजयंती के पावन अवसर पर आज दिनांक 3rd मार्च 2023 को सारा शहर जमशेदजी टाटा जी के चरणों मे श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हुए।

इनके जयंती पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर्षोल्लास देखा गया। लोगों ने दीपावली के तरह अपने घरों को जगमग किए। गौरतलब होगी उनका जन्म 3 मार्च सन् 1839 में गुजरात के एक छोटे से कस्बे नवसारी में हुआ था। उनके पिता का नाम नौशेरवांजी व उनकी माता का नाम जीवनबाई टाटा था। भारत का सबसे धनवान समूह ‘टाटा समूह’ भारत एक भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी समूह है जिसका मुख्यालय मुंबई में है यह केमिकल्स कंज्यूमर प्रोडक्ट्स एनर्जी इंजीनियरिंग आईटी और सेवाओं के क्षेत्र में कार्यरत हैं। यह 80 से अधिक देशों में सक्रिय हैं। और इसके प्रोडक्ट व सेवाएं 80 देशों में निर्यात होते हैं। समूह में लगभग 114 कंपनियां शामिल हैं जिनमें से 31 भारतीय शेयर बाजार में सूचित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!