जमशेदपुर प्रमंडल अंतर्गत प्री-मौनसून अत्यावश्यक लाईन मरम्मती को लेकर सुबह 7.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेंगें।

जमशेदपुर विद्युत विभाग के आला अधिकारी ने मीडिया को बताया कि विद्युत आपूर्ति जमशेदपुर प्रमंडल अंतर्गत प्री-मौनसून अत्यावश्यक लाईन मरम्मती (पेड़ की डाली छटाई, 11 केवी जम्पर, पुराने पोर्सलीन इंसुलेटर को बदलने, ट्रांसफार्मर का अर्थिंग, ए0बी0 स्वीच, कनेक्टर, इत्यादि का मरम्मती) करने के कारण दिनांक 1 जून 2023 दिन गुरुवार को निम्नांकित फीडरों से विद्युत आपूर्ति सुबह 7.00 बजे से

दोपहर 12.00 बजे तक बंद रहेंगें:-

√. 11केवी सुंदरनगर फीडर
√. 11केवी जेल फीडर
√. 11 केवी बावनगोड़ा फीडर
√. 11 केवी जुगसलाई फीडर
√. 11केवी गोविंदपुर फीडर
√. 11 केवी भुयाँडीह फीडर
√. 11केवी पी.एच.ई.डी. फीडर

विद्युत उपभोक्ताओं को बताते चलें कि उपरोक्त कार्य के कारण निम्नलिखित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे:- करनडीह, करनडीह चौक, गैताडीह, चीनूडीह, घाघीडीह जेल, सरजमदा, सलगाजोड़ी, विद्यासागरपल्ली, सोपोडेरा, तिलकागढ़, छोलागोडा, लटटूगोडा, चांदनी चौक, मिल्लत नगर, इस्लाम नगर, हबीब नगर ईदगाह मैदान, महतो पारा रोड, गौरीशंकर रोड, पुरानी बस्ती रोड, हिल व्यू एरिया, छोटागोविन्दपुर, शेषनगर,

कैलाशनगर, पटेलनगर, राँची रोड, विवेकनगर, सिंगल, खैरवनी, बालाजी नगर, अमलतास सिटी, धानचटानी, लोयावासा, बुरुडीह, केसिकुदर, खखड़ीपाड़ा, भुइयाँडीह ग्वाला बस्ती, शांतिनगर, बाबूडीह, लालभट्टा, कानूभट्ठा, आदर्श नगर, कल्याण नगर, इंद्रा नगर, निर्मल नगर, छाया नगर, चंडी नगर, किशोरी नगर, गुड़िया मैदान, गिट्टी मशीन, जी. एल. चर्च, सुअर मैदान, जैहरा सथान इत्यादि। उपरोक्त कार्य के मद्देनजर उपभोक्ताओं को हुए असुविधा के लिए विभाग ने खेद प्रकट किया है।

विशेष संवाददाता धनंजय कुमार (7857826506) की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!