जिलास्तरीय अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का भव्य आयोजन

महेन्द्र सिंह लोधी/ नवयुग समाचार

‌‌सागरः जनपद बंडा के ग्राम घोघरा में परम पूज्य परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में एवं माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा की असीम कृपा से जिलास्तरीय श्री दुर्गा चालीसा पाठ भव्यता के साथ संपन्न हुआ जहां सैकड़ों की संख्या में गुरु भाई बहनों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माता भगवती आदिशक्ति व गुरुवर श्री के जयकारे लगाये गये गए। मां व गुरुवर श्री के मंत्रों का जाप किया गया। दुर्गा मैया व गुरुवर श्री की दिव्य आरती की गयी। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मुख्य सचिव का भव्यता के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की समापन बेला में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धाश्रम रत्न बहन संध्या शुक्ला एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय मुख्य सचिव सिद्धाश्रम रत्न आशीष शुक्ला राजू भैया एवं प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल विश्वकर्मा/ केंद्रीय उपप्रचार मंत्री भुज्जीलाल सेन/ जिला अध्यक्ष निरन सिंह लोधी/जिला अध्यक्ष अरविंद दीक्षित जी/ जिला उपप्रचार मंत्री भगवान सिंह/ जिला संगठन मंत्री विनय सिंह/ जिला प्रचार मंत्री सुरेंद्र पटेल/ जिला प्रवक्ता रूपेश सेन / बंडा विधानसभा प्रत्याशी भानु लोधी /मानसीगं लोधी /प्रदीप लोधी /ब्लॉक अध्यक्ष धनसीगं लोधी/ बहन रोशनी लोधी/ बहन अर्चना लोधी/ आदि पदाधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!