जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ विशाल मशाल जुलूस निकाला गया।

जमशेदपुर। नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि भारत में आज लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। विपक्षी नेताओ को केश कराकर जेल भेजा जा रहा है। लोकसभा से कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का सदस्यता निरस्त कर दिया गया है। नरेंद्र मोदी की सरकार संसद भवन में गरीबों, बढ़ती महंगाई, अडानी मोदी साठ-गाँठ का सवाल उठाने वाला कोई नेता नही चाहिए।

अब जब लोकतंत्र की हत्या कर दिया गया है, इसी के विरोध में जिले के सैकडों चौक चौराहों पर नुक्कड सभा आयोजित की जा रही है। राहुल गाँधी जी को सरकारी आवास खाली करने के लिए भाजपा सरकार ने आनन-फानन में आदेश करवाई, जोकि घृणित कार्य है। अब हर मोर्चे पर नरेंद्र मोदी का विरोध होगा। बताओ मोदीजी अडानी से क्या साठ-गाँठ है। बताओ 20 हजार करोड किसके है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, अतुल गुप्ता, राम साहू, संजय लाल, राजेश कुमार, रंजीत सिंह, राजेश चौधरी, दिबेश राज अध्यक्ष ओबीसी विभाग, सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!