जिले के 144 वार्डों के 356707 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

नगर निकाय निर्वाचन हेतु बनाए गए 121 मतदान केन्द्र
मतदेय स्थलों की संख्या होगी 358

नवयुग समाचार
बहराइच । नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 अन्तर्गत जनपद में अवस्थित 02 नगर पालिका परिषदों व 06 नगर निकायों में अन्तर्गत 144 वार्डों के 121 मतदान केन्द्रों के 358 मतदान स्थलों पर कुल 356707 मतदाता जिसमें पुरूष 183510 व महिला 173197 मतदाता हैं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन 18 नवम्बर 2022 को जिले की समस्त नगर निकायों की मतदाता सूची में 180452 पुरूष 170217 महिला कुल 350669 मतदाता थे। जबकि संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत 01 अप्रैल 2023 को अन्तिम प्रकाशन के उपरान्त निकायों की मतदाता सूची में कुल 6038 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।
नगर पालिका परिषद बहराइच अन्तर्गत 34 वार्डों के 50 मतदान केन्द्रों व 179 मतदान स्थलों पर कुल 192245 मतदाता जिसमें पुरूष 99135 व महिला 93110 व नगर पालिका परिषद नानपारा अन्तर्गत 25 वार्डों के 15 मतदान केन्द्रों व 51 मतदान स्थलों पर कुल 42594 मतदाता जिसमें पुरूष 21330 व महिला 21264 हैं मतदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन 18 नवम्बर 2022 को न.पा.परि. बहराइच में पुरूष 97695 व महिला 91725 कुल 189520 तथा न.पा.परि. नानपारा में पुरूष 21001 व महिला 20862 कुल 41863 मतदाता थे। जबकि संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत 01 अप्रैल 2023 को अन्तिम प्रकाशन के उपरान्त बहराइच में 2725 व नानपारा में 731 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।
इसी प्रकार नगर पंचायत रिसिया अन्तर्गत 11 वार्डों के 5 मतदान केन्द्रों व 11 मतदान स्थलों पर कुल 11474 मतदाता जिसमें पुरूष 5824 व महिला 5650, न.पं. जरवल में 13 वार्डों के 7 मतदान केन्द्रों व 17 मतदान स्थलों पर कुल 15763 मतदाता जिसमें पुरूष 8215 व महिला 7548, न.पं. पयागपुर में 15 वार्डों के 9 मतदान केन्द्रों व 21 मतदान स्थलों पर कुल 21436 मतदाता जिसमें पुरूष 11030 व महिला 10406, न.पं. कैसरगंज के 16 वार्डों के 12 मतदान केन्द्रों व 29 मतदान स्थलों पर कुल 27395 मतदाता जिसमें पुरूष 14206 व महिला 13189, न.पं. मिहींपुरवा के 15 वार्डों के 8 मतदान केन्द्रों व 26 मतदान स्थलों पर कुल 24253 मतदाता जिसमें पुरूष 12654 व महिला 11599 तथा नगर पंचायत रूपईडीहा के 15 वार्डों के 15 मतदान केन्द्रों व 24 मतदान स्थलों पर कुल 21547 मतदाता जिसमें पुरूष 11116 व महिला 10431 हैं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन 18 नवम्बर 2022 को नगर पंचायत रिसिया में पुरूष 5777 व महिला 5600 कुल 11377, जरवल में पुरूष 8181 व महिला 7498 कुल 15679, पयागपुर में पुरूष 10590 व महिला 9971 कुल 20561, कैसरगंज में पुरूष 13868 व महिला 12826 कुल 26694, मिहींपुरवा में पुरूष 12510 व महिला 11470 कुल 23980 तथा नगर पंचायत रूपईडीहा में पुरूष 10830 व महिला 10163 कुल 20995 मतदाता थे। जबकि संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत 01 अप्रैल 2023 को अन्तिम प्रकाशन के उपरान्त रिसिया में 97, जरवल में 84, पयागपुर में 875, कैसरगंज में 701, मिहींपुरवा में 273 तथा रूपईडीहा में 552 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!