टाटा वर्कर्स यूनियन के द्वारा वर्ष 2023 बैच के 540 नये ट्रेड अप्रेंटिस को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

टाटा वर्कर्स यूनियन, जमशेदपुर ‘माइकल जॉन सेंटर’ के द्वारा आयोजित नए ट्रेड अप्रेंटिस बैच 2023 के लिए दो दिवसीय (17 एवं 18 अप्रैल) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। टाटा वर्कर्स यूनियन जमशेदपुर एवं SNTI (टाटा स्टील) के सहयोग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दिनांक 18 अप्रैल 2023 दिन मंगलवार को संध्या 5:00 बजे संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि इस बैच में लगभग 540 ट्रेड अपेंडिस थे जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इस ऑनलाइन समापन सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, माइकल जान सेंटर के डायरेक्टर जयदेव उपाध्याय, SNTI के सीनियर मैनेजर नीलेक्स तिर्की व मैनेजर राजेश कुमार एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले टाटा स्टील के 540 ट्रेड अप्रेंटिस भी उपस्थित थे। गौरतलब हो कि जो भी टाटा स्टील में नए कर्मचारी ज्वाइन करते हैं उनको सर्वप्रथम दो दिवसीय प्रशिक्षण टाटा वर्कर्स यूनियन के द्वारा दिया जाता है।

निम्नलिखित विषयों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया:
1. टाटा वर्कर्स यूनियन का गौरवशाली इतिहास एवं उसकी उपलब्धियां।
2. टाटा स्टील का स्वर्णिम इतिहास, संघर्षों की कहानी एवं उसकी संस्कृति।
3. इस्पात व्यापार की वर्तमान स्थिति एवं टाटा स्टील के समक्ष भविष्य में आने वाली चुनौतियां।
4. एकाउंट्स के आधारभूत नियम।
5. कार्यस्थल पर गुणवत्ता।
6. स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता।
7. डिजिटलाइजेशन का महत्व।
8. कारपोरेट सस्टेनेबिलिटी। 9. आदर्श कर्मचारी के गुण एवं हमारे नैतिक मूल्य।
आज के इस दो दिवसीय ट्रेड अप्रेंटिस बैच 2023 के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान प्रशिक्षित कर्मचारियों ने सर्वप्रथम अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, माइकल जॉन सेंटर के डायरेक्टर जयदेव उपाध्याय, SNTI के सीनियर मैनेजर नीलेक्स तिर्की एवं मैनेजर राजेश कुमार से कार्यक्रम की गुणवत्ता पर संतोष प्रकट किया तथा गर्व का अनुभव किया कि वे टाटा स्टील एवं टाटा वर्कर्स यूनियन जैसे महान परिवार के सदस्य बनने जा रहे हैं। यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने उन्हें बधाई दी तथा यह जानकारी दी कि उन्होंने भी टाटा स्टील में अपनी शुरुआत एक ट्रेड अप्रेंटिस के रूप में की थी। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि यदि ट्रेड अप्रेंटिस मेहनत एवं लगन से काम करें और उच्च शिक्षा ग्रहण करते रहे तो वे भी टाटा स्टील के शीर्ष पदों तक पहुंच सकते हैं। यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह ने सभी को बधाई देते हुए यह आग्रह किया कि सभी लोग टाटा स्टील के आदर्शों एवं नैतिक मूल्यों का हृदय से पालन करें। अपने एवं अपने साथियों की सुरक्षा के प्रति विशेष जागरूक रहे। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि टाटा वर्कर्स यूनियन उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। वहीं यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने सभी को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन SNTI के राजेश कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन नीलेक्स तिर्की ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!