टाटा वर्कर्स यूनियन प्रांगण में पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय त्रेता सिंह याद किए गए।

जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन प्रांगण में यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय त्रेता सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। दिनांक 7 अगस्त 2023 के संध्या बेला पर पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय त्रेता सिंह की याद में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा के इस आयोजन में टाटा वर्कर्स यूनियन मॉइकल जॉन सेन्टर के डायरेक्टर जयदेव उपाध्याय ने यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय त्रेता सिंह की जीवनी की जानकारी विस्तृत रूप से दी।उनके अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी समिति के सदस्य डॉ० अशोक कुमार गुप्ता (CRM) और रफीक (LD#2) ने यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय त्रेता सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी ने उनके नेतृत्व क्षमता का अनुसरन अपने जीवन एवं यूनियन में करने का प्रण लिया।शोकसभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी समिति के सदस्यगण एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारिगण आदि उपस्थित थे। अंत में यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय त्रेता सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर सभा का समापन किया गया।विशेष संवाददाता धनंजय कुमार (7857826506) की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!