डॉ० प्रकाश चंद्रा ने मानवीय पहल ‘राहत’ के अंतर्गत ओबरा प्रखंड में दो परिवारों को श्राद्ध कर्म हेतु राहत सामग्री भेंट की।

औरंगाबाद। ओबरा प्रखंड के अधौरा गांव निवासी रामरूप चौधरी का ताड़ के पेड़ से गिर जाने से आकस्मिक मृत्यु हो गई। वहीं ओबरा प्रखंड के तेजपुरा ग्राम निवासी महेंद्र कुमार के 63 वर्षीय माता जी का निधन हो गया।

महेंद्र कुमार एक दिव्यांग व्यक्ति हैं एवं उनके पिता काफी वृद्ध हो चुके हैं।

उपरोक्त की सूचना मिलते ही भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दाउदनगर के सचिव, युग संस्कृति न्यास के बिहार प्रदेश प्रमुख, ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चन्द्रा ने उपरोक्त दोनों परिवार के यहां श्राद्ध कर्म हेतु मानवीय पहल ‘राहत’ के अंतर्गत उनके घर जा कर उनके परिजनों को राहत सामग्री भेंट की। बताते चलें कि मृतक रामरूप चौधरी अपने पीछे पत्नी, तीन बेटी और दो बेटे को छोड़ गए।

डॉ० प्रकाश ने उपरोक्त परिवार के प्रति अपनी गहरी शोक-संवेदनाएं व्यक्त की एवं दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने एवं पीड़ित परिवार को इस अत्यंत दुखद घड़ी का सामना करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

मौके पर मुकेश मिश्रा, नीतीश यादव, रणधीर यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!