डॉ प्रकाश चन्द्रा के माध्यम से मानवीय पहल का सिलसिला है जारी; इसी कड़ी में एक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए किया रक्तदान।

डॉ प्रकाश चन्द्रा के पहल पर दाउदनगर प्रखंड के तरार गांव निवासी रामचंद्र महतो के लिए ओबरा प्रखंड के रतनपुर गांव निवासी संतोष शर्मा ने किया रक्तदान।

बताते चले की रामचंद्र महतो के रक्त की समस्या की जानकारी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के संरक्षक एवम लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चन्द्रा को मिलते हीं डॉक्टर प्रकाश ने अपने साथियों से मदद के लिए आगे आने हेतु आग्रह किया।

डॉ प्रकाश चन्द्रा के आग्रह पर एचओपीसी के सम्मानित सदस्य संतोष शर्मा ने अस्पताल पहुंच कर जरूरतमंद व्यक्ति रामचंद्र महतो के लिए रक्तदान कर के उनकी जीवन रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। ज्ञात हो कि रक्तदाता संतोष रतनपुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि भी हैं।

वहीं डॉ प्रकाश चन्द्रा ने संतोष शर्मा की सेवा भावना को किया प्रणाम और उनकी तारीफ करते हुए कहा कि संतोष जैसे व्यक्ति हमारे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं साथ हीं उन्होंने रामचंद्र महतो के लिए जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

विशेष संवाददाता धनंजय कुमार (7857826506) की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!