डॉ शूलपाणी सिंह बने एफएएसआईआई के दिल्ली अध्यक्ष

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सचिव हैं डॉ शूलपाणी सिंह

नई दिल्ली।फेडरेशन ऑफ एसोसिएशनऑफ स्मॉल इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (एफएएसआईआई) ने शनिवार को डॉ. शूलपाणि सिंह को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

एफएएसआईआई में इस अहम निर्णय के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

इस मुलाकात के दौरान मंत्री के साथ प्रतिनिधि मंडल में शामिल सदस्यों ने मेट्रोलॉजी कानून में बदलाव के बारे में चर्चा की।

प्रतिनिधियों में संगठन के अध्यक्ष उदयचंद्र सुवर्णा, तत्काल पूर्व अध्यक्ष केवी शेखर राजू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेलेश्वर पांडा, एनईसी सदस्य घोष , दिल्ली अध्यक्ष डॉ शूलपाणि सिंह सिंह शामिल थे।

बता दें कि भारत के छोटे उद्योगों के संघों का संघ एफएएसआईआई भारत सरकार के प्रायोजन के तहत 1959 में स्थापित किया गया था।

इससे पहले 1955 में तत्कालीन प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निमंत्रण पर यूएसए से फोर्ड फाउंडेशन की टीम ने भारत का दौरा किया था।

उसके बाद इस संगठन की स्थापना 1959 में सूक्ष्म, लघु, ग्रामीण और कुटीर उद्यमों के लिए एक सर्वोच्च निकाय के रूप में की गई थी।

फसी के प्रधान कार्यालय भवन का उद्घाटन भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन ने 1963 में किया था।

इस संगठन को सूक्ष्म और लघु उद्यमों से जुड़ी सभी समितियों में प्रतिनिधित्व दिया जाता है।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम, राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद, केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड कुछ प्रमुख समितियां जहां फ़सी का प्रतिनिधित्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!