तापमान लुढ़का गलन के साथ बढ़ी ठंड

लालचन्द्र मद्धेशिया

संतकबीरनगर ।नगर पंचायत धर्मसिंहवा में
लगातार लुढ़क रहे पारा और सर्द हवाओं के कारण बढ़ी कनकनी से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। अबकी ठंड ने पिछले कई साल के रिकार्ड पर भी भारी पड़ रहा है। वृहस्पतिवार को हल्की धूप निकलने से लोगों में राहत की उम्मीद जगी थी। लेकिन शुक्रवार को हवाओं के साथ गलन व कोहरे कारण जन जीवन पूरी तरह बेअसर साबित हो रहा है। लगातार तापमान में गिरावट के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। इसके साथ सर्द हवाओं के कारण बढ़ी कनकनी से लोग परेशान हैं। ठंड के कारण बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। बड़ी संख्या में लोग कोल्ड स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं। तापमान में हो रही गिरावट से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बता दें कि ठंड के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। एक जनवरी से ठंड के कारण लोगों को दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। ठंड के असर के कारण सड़क से लेकर बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अलाव के सहारे ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। वही कोहरा व शीतलहर के कारण आलू की फसल को नुकसान होने की संभावना से किसान परेशान हैं। ठंड से गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले परिवारों की बेचैनी बढ़ा दी है। उनके लिए ठंड की रात काटना मुश्किल साबित हो रहा है। प्रशासनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था की बात कही जा रही है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। वहीं पशुपालकों को भी लगातार पर रहे ठंड के कारण पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता में कमी आने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोग मौसम सुधरने और धूप खिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!