तिथि बार प्रखडों एवं शहरी क्षेत्र में पुनः लगेंगे जनकल्याणकारी शिविर। पेंशन स्वीकृति व इससे संबंधी अन्य समस्याओं का होगा निराकरण: उपायुक्त

जमशेदपुर उपायुक्त जाधव विजया नारायण राव के निर्देश पर सभी प्रखण्ड एवं शहरी क्षेत्र में दिव्यांगता शिविर का आयोजन एक बार फिर से किया जाएगा। 20 अप्रैल से 22 मई तक पूर्वाह्न 10:30 से अपराह्न 04 बजे तक आयोजित होने जा रहे इस शिविर में दिव्यांगता जांच के अलावा योग्य लाभुकों का शत् प्रतिशत पेंशन स्वीकृति (मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना एवं HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन), स्वीकृत पेंशनधारियों का जिन्हें किसी कारणवश पेंशन भुगतान नहीं हो पा रहा है, का त्रुटि निराकरण से संबंधित आवेदनों का जांचोपरान्त नियमानुसार निष्पादन भी शिविर में किया जायेगा। स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना से आच्छादित करने हेतु पेंशन फॉर्म भी शिविर में भरा जायेगा। उपायुक्त द्वारा दिव्यांगता शिविर के सफल आयोजन हेतु सिविल सर्जन एवं अधीक्षक, एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को प्रस्तावित दिव्यांगता शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति का निदेश दिया गया है।
शिविर की तिथि एवं स्थान निम्नवत है
1. 20.04.2023- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पटमदा
2. 21.04.2023- लोहिया भवन, बागबेड़ा
3. 24.04.2023- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पोटका
4. 26.04.2023- मानगो नगर निगम, शहरी स्वास्थ्य केन्द्र
5. 28.04.2023- अनुमण्डल स्वास्थ्य केन्द्र, घाटशिला
6. 29.04.2023- सामुदायिक भवन, धातकीडीह
7. 02.05.2023- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बोड़ाम
8. 03.05.2023- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जुगसलाई
9. 04.05.2023- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुसाबनी
10. 08.05.2023- शहरी स्वास्थ्य केन्द्र भवन, बिरसानगर
11. 09.05.2023- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, डुमरिया
12. 10.05.2023- सोनारी कागल नगर, सामुदायिक भवन
13. 11.05.2023- पंचायत भवन, सिंहपुरा (गुड़ाबान्दा प्रखण्ड)
14. 13.05.2023- सामुदायिक भवन, पारडीह
15. 15.05.2023- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बहरागोड़ा
16. 17.05.2023- शहरी स्वास्थ्य केन्द्र, भालुबासा
17. 18.05.2023- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चाकुलिया
18. 20.05.2023- शहरी स्वास्थ्य केन्द्र, राम जनम नगर, कदमा
19. 22.05.2023 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, धालभूमगढ़। उपरोक्त स्थल पर पहुंचकर लाभुक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

विशेष संवाददाता धनंजय कुमार (7857826506) की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!