नागपुर में जार्ज फर्नांडिस को दी गई श्रद्धांजलि , देश भर के राजनैतिक लोग किए शिरकत।

नागपुर : समाजवादी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय जार्ज फर्नांडिस के पुण्य तिथि पर देशभर के राजनीतिक लोगों का महाराष्ट्र के नागपुर में जमावड़ा लगा। यहां राष्ट्रीय मजदूर पार्टी की ओर से भव्य श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग भाग लियें।

सबों स्वर्गीय फर्नांडिस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तमाम लोगों ने फर्नांडिस के व्यक्तित्व, राजनीति सूझबूझ तथा उनके सादगी जीवन की तारीफ की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार सिंह , राष्ट्रीय प्रवक्ता कमलेश झा , केरल के प्रदीप गोपाल कृष्णनन , बिहार के पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा एवं दिनेश कुशवाहा , एनडीपीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव , पूर्व सांसद विकास , ऑल इंडिया जेपी समाजवादी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक दास समेत अन्य उपस्थित थे।

राष्ट्रीय मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय मजदूर पार्टी मजबूती के साथ देश की राजनीति में उपस्थित दर्ज कराएगा। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि पार्टी में सदस्यों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में हम , लोगों के विश्वास पर खरा उतने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!