निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की बैठक

संजय त्रिपाठी/नवयुग समाचार


शुक्लागंज, उन्नावः 19 दिसंबर। भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ निकाय चुनाव में सक्रिय हो गयी है, इसी सम्बन्ध में भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की बैठक दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पोनी रोड शुक्लागंज में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर दिवाकर मिश्र ने की। बैठक में नगर के सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश संयोजक ने कहा कि शिक्षण संस्थानों के चेयरमैन, डायरेक्टर, सेक्रेटरी प्रिंसिपल, फैकेल्टी टीचर, निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए अपने स्तर से काम करेगी।
ज्ञातव्य है कि भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ ने शिक्षण संस्थानों को भाजपा से जोड़ने का अभियान चला रखा है। इसी क्रम में यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में निकाय चुनाव में भाजपा को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा हुई और कार्ययोजना बनाई गई। भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ ने निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का कार्य करना शुरू कर दिया है।बैठक में भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ दिवाकर मिश्र, जिला सह संयोजक राजीव मिश्र द्वय ने संयुक्त रूप से बताया कि भाजपा शिक्षण संस्थान
प्रकोष्ठ जिले के सभी 16 निकायों – नगर पालिका एवं टाउन एरिया में अपने संगठन का विस्तार करते हुए निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों के लिए कार्य करेगा। सभी नगरों , कस्बों में कार्यकारिणी को सक्रिय किया जा रहा है, बैठकें एवं संगोष्ठियां हो रही हैं। पदाधिकारी, कार्यकर्तागण विद्यालयों में बैठक करके शिक्षकों से वार्ता कर उन्हें इस अभियान में जुटने का आवाहन कर रहे हैं। पदाधिकारीगण सभी निकायों का दौरा करेंगे वहां बैठकें, संगोष्ठियां आयोजित की जायेंगी।
दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी ने बैठक में आए पदाधिकारियों, प्रधानाचार्यो, शिक्षकों, कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रदर्शन किया।
बैठक में भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ उन्नाव के जिला सह संयोजक राजीव मिश्र, प्रबंधक एस के तिवारी,जिला आईटी संयोजक अवनीश शुक्ला, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सूर्यकुमार बाजपेई , पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, अनुज तिवारी राजकुमार यादव, अभिषेक तिवारी, शरद शुक्ला, गंगा सागर यादव आदि सहित शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!