पांच तत्वों से ही मानव शरीर बना है,यही पांच तत्व भागवत है जहां स्वयं भगवान है : अरुण कृष्ण शास्त्री

पांच तत्वों से ही मानव शरीर बना है,यही पांच तत्व भागवत है जहां स्वयं भगवान है : अरुण कृष्ण शास्त्री

लालचन्द्र मद्धेशिया

संतकबीरनगर। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में चल रहे विष्णु महायज्ञ में श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस पर कथा वाचक अरूण कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि पंचम वेद है श्रीमद् भागवत पुराण , भागवत में स्वयं भगवान है, इसलिए भागवत को श्रीमद्भागवत से अलंकृत किया गया भागवत पुराण मोक्ष दिलाती है। मृत्यु को कैसे मंगल बनाया जाए यह श्रीमद्भागवत कथा सिखाती है। भागवत कथा हमें जीना सिखाती है। भागवत में पांच शब्द है ।पांच तत्वों से ही मानव शरीर बना है,यही पांच तत्व भागवत है जहां स्वयं भगवान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!