पार्टी के मजबूती एवं संगठनात्मक मुद्दे पर एक आवश्यक बैठक भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जमशेदपुर। भाजपा गोविंदपुर मंडल की एक अति आवश्यक बैठक आज दिनांक 19 फरवरी 2023 दिन रविवार को प्रातः 10:30 बजे, सहजानंद सरस्वती क्लब गोविंदपुर में मंडल के ऊर्जावान अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में रखा गया। जिसमें पार्टी के मजबूती एवं संगठनात्मक बातों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बूथ निर्माण सत्यापन एवं कार्यक्रम के प्रभारी झारखंड प्रदेश कार्यालय प्रभारी हेमंत दास, भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव एवं गोविंदपुर मंडल के प्रभारी व जिला मंत्री पप्पू सिंह विशेष रुप से उपस्थित थे। प्रभारी हेमंत दास के द्वारा आगामी आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को भाजपा की सरकार पूरे देश में तीसरी बार स्थापित रहे एवं देश का नेतृत्व विश्व के नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा फिर से हो; इस संकल्प को लेकर अपना “बूथ सबसे मजबूत” कैसे हो इस पर विशेष रूप से चर्चा की गई एवं विस्तार पूर्वक कार्यक्रम प्रभारी हेमंत दास ने सभी पदाधिकारियों का परिचय लिया एवं उनके पदों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में मंडल की ओर से किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, जुगनू वर्मा जिला कार्यसमिति सदस्य बलराम प्रताप सिंह, रविंदर सिंह, आशीष राय एवं सतीश मिश्रा, मंडल के महामंत्री सतीश सक्सेना उपाध्यक्ष भूषण दीक्षित, अर्जुन कुमार एवं सुजीत महतो। मंत्री सुबोध शाही, जगदीश मिश्रा, अनिल सिंह मीडिया से रिशु कुमार, मनोज पात्रा युवा मोर्चा अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, महिला जिला कार्यसमिति सदस्य दुर्गावती देवी, युवा मोर्चा पदाधिकारी आशुतोष सिंह, विपिन सिंह, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी विकास सिंह, अरविंद पांडे, अरविंद सिंह चौहान एवं मंडल के पदाधिकारी मंच मोर्चा के पदाधिकारी, बुथ अध्यक्ष एवं बूथ पदाधिकारी, तथा मंडल में निवास करने वाले सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ भाजपा के कार्यकर्ता बंधु इस बैठक में उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम का संचालन गोविंदपुर मंडल के महामंत्री शिवजी प्रसाद के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!