प्रदेश में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

प्रदेश में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार- केशव
डिप्टी सीएम ने निकाय चुनाव प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट,

अलीगंज – अलीगंज, जैथरा, राजा का रामपुर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि आप सभी के सहारे प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।डिप्टी सीएम डीएवी इण्टर कॉलेज के मैदान में जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।नगर पालिका परिषद अलीगंज से भाजपा प्रत्याशी सुनीता गुप्ता, राजा का रामपुर नगर पंचायत से प्रत्याशी रेखारानी एवं जैथरा के विजेन्द्र सिंह चौहान के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तभी से तीव्र गति से विकास कार्य कराए जा रहे है।उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में जनता को मिलने वाली योजनाओं का बंदरवांट कर दिया जाता था, अब जनता को सीधे लाभ दिया जा रहा है।उन्होंने सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों की सरकारों में गुण्डों, माफियाओं का राज रहता था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद माफिया प्रदेश छोडकर भाग रहे है।हमारी पुलिस इन बदमाशों से निपटने में समक्ष है और इसका उदाहरण भी देखने को मिल रहा है।उन्होंने जनपद एटा में सपा नेताओं पर तंज सकते हुए कहा कि एक समय में जनपद में गुण्डाराज कायम रहता था आज वह नेता एटा की जेल में है तो दूसरे अलीगढ जेल मंे बंद है।चुनावी सभा में सपा नेत्री मेहरून निशा एवं वीरेन्द्र सिंह राना ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, आशीष राजपूत महामंत्री पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, पूर्व चेयरमैन बृजेश गुप्ता, डा0 अशोक रतन शाक्य, राजा का रामपुर भाजपा एससी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष संजीव कुमार मनोज कुमार कोहली, मेघ सिंह शाक्य, गोपाल शर्मा, दिनेश गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता, आशीष राजपूत, सुजीत गुप्ता बॉबी, आमोद आर्या सहित बडी संख्या में महिला, पुरूष मौजूद रहे।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!