बिखरी हुई शक्तियों को इकट्ठा करना हमारा लक्ष्य -एके सिंह

गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के संयुक्त मंत्री एके सिंह के नेतृत्व में पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर संगठन के सदस्यों के द्वारा कर्मचारियों के समस्याओं से अवगत हुए। संयुक्त मंत्री एके सिंह ने बताया पुरानी पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है और रेलवे से संविदा की नौकरी खत्म कर स्थाई रोजगार दे। कोषाध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने बताया रेलवे के जो सबसे निचले स्तर के कर्मचारी हैं उनके पे ग्रेड में सुधार करने की जरूरत है। देवेंद्र प्रताप यादव ने कहा कर्मचारियों के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार कर्मचारी के हित में नहीं है। मंडल कार्यकारी अध्यक्ष विश्व प्रकाश मिश्रा ने कहा संगठन वास्तव में वह तंत्र है जो लोगों में एक साथ रहने की सामर्थ पैदा करता है। डीके तिवारी ने बताया संगठन के द्वारा हर मोर्चे पर कर्मचारियों के समस्याओं का हल और पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कराने के लिए संघर्ष जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!