बिल्हौर पुल‍िस ने क्षेत्रवासियों को होली खेलाने के बाद गुरुवार को खुद जमकर खेली होली

ब्यूरो बिल्हौर नवयुग समाचार

बिल्हौर ककवन उत्तरीपुरा की पुल‍िस चौकी में होली कार्यक्रम का आयोजन क‍िया गया। ज‍िसमें पुल‍िस के जवानों के साथ चौकी इंचार्ज सतीश यादव दिवान फौजी धर्मपाल दरोगा चुनिदर चौहान दरोगा सत्यम चौहान सहित सभी थानेदारों ने डीजे पर जमकर ठुमके लगाए। पुलिस अफसरों को कहीं प‍िचकारी से रंगों में रंगा तो कहीं अबीर गुलाल से सिपाहियों ने साथ‍ियों के साथ म‍िलकर धूम मचाई।पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस बार हर्बल रंगों का प्रयोग किया। होली पर केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग बहुत कम देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने दूसरों को भी हर्बल रंगों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। सपनों में मिलती है गाने की धुन पर जमकर झूमते नजर आए। होली की मस्ती में चूर खाकी आज अफसर और सिपाही की बंदिशों को तोड़कर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते नजर आए और एक दूसरे के गले मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!