भाजपा घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।

भारतीय जनता पार्टी घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष दीपक पाल के नेतृत्व में वर्ष की तीसरी माह के पहली तारीख को घोड़ाबांधा फैमिली हॉल में मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुथ सशक्तिकरण पर जोर देने की बात कही गई तथा आगामी 100वां मन की बात कार्यक्रम को मजबूत करने की बात कही गई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश पदाधिकारी समेत मंडल के प्रभारी हेमंत दास , सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला मंत्री जितेंद्र राय, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुची राम बाऊरी, पूर्व पार्षद गणेश सोलंकी, जिला कार्यसमिति सदस्य रूपेश कटिहार, पूर्व जिला मंत्री शिखा राय चौधर, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव तथा भाजपा घोड़ाबांधा मंडल के सभी पधाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सभी मोर्चा के अध्यक्ष शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!