मंडल पर पदाधिकारी चयन का अधिकार केवल मंडल अध्यक्ष को

अलीगंज: एटा के अलीगंज स्थित एसएस रिसोर्ट पर बूथ सत्यापन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन जिला मंत्री लोकपाल सिंह शाक्य की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बूथ सत्यापन कार्यशाला में पहुँचे प्रदेश से घोषित विधानसभा सत्यापन अधिकारी प्रदीप भाटी पहुँचे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जहां उन्होंने विधानसभा अलीगंज के सभी मण्डल अध्यक्षों के बूथ सत्यापन कार्य को लेकर चर्चा की। आपको बता दे आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा बूथ सत्यापन कार्य तेजी के साथ कर रही है जिसमे बूथ अध्यक्ष, सचिव, बीएलए 2, महिला प्रमुख, पन्ना प्रमुख, शोशल मीडिया प्रमुख, मतदाता प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, युवा प्रमुख, 6 कार्यक्रम प्रमुख, मन की बात प्रमुख बनाये गए है।

जिसकी लिस्ट प्रदेश कार्यालय द्वारा मांगी गई जिसके सभी भाजपा पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी प्रदान की गई। बूथ सत्यापन अधिकारी से मंडल अध्यक्षों ने शिकायत करते हुए कहा मंडल पर अन्य मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वारा पद प्रदान कर दिए गए हैं जिनके द्वारा कोई भी कार्य मंडल के अंदर नहीं किया जा रहा है। जिस पर विधानसभा सत्यापन अधिकारी ने बताया मंडल पर किसी को भी तैनाती करने का या पद देने का अधिकार नहीं है यह केवल मंडल अध्यक्ष का अधिकार है क्योंकि मंडल पर कार्य मंडल अध्यक्ष को ही करवाना होता है। मंडल अध्यक्षों की जो भी समस्याएं हैं वह धर्मपाल जी और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जी के सामने रखूंगा जो भी भूत पर कार्य रह गए हैं वह जल्द से जल्द 6 अप्रैल तक पूरे कर लिए जाएं।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष अध्यक्ष शिवम कश्यप, विजय सिंह राठौर, शिवम दीक्षित, विकास गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मेघ सिंह शाक्य, राजकुमार सिंह राठौर, पीयूष शाक्य, लोकेश शुक्ला, राघव मिश्रा सृष्टि शर्मा विजय कुमारी मिश्रा बल्लू प्रधान अखिलेश सिंह राठौर एवं शक्ति केंद्र संयोजक और सभी मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!