महापौर प्रत्याशी प्रमिला पांडे को विजई बनाने की अपील की

कानपुरः भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कैंपस स्वरूप नगर में संपन्न बैठक में कानपुर के नामचीन डॉक्टरों ने भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती प्रमिला पांडे को विजई बनाने का निर्णय सर्वसम्मति लिया।

बैठक का उद्घाटन भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, डॉक्टर दिवाकर मिश्र, डॉक्टर बी एन त्रिपाठी, डॉक्टर आरती लालचंदानी, डॉ उमेश पालीवाल एवं डॉक्टर सीमा द्विवेदी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ द्वारा डॉक्टरों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर दिवाकर मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार है, देश में सरकार है इसलिए आवश्यक है

कि कानपुर नगर निगम में भी भाजपा की सरकार बने। उन्होंने बैठक में उपस्थित सैकड़ों डॉक्टरों से अपील की है कि वह शत प्रतिशत वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिलवाये। बैठक में प्रमुख रूप से, डॉक्टर विवेक महेश्वरी, डॉक्टर देवेंद्र लालचंदानी, डॉ शालिनी महेश्वरी, डॉक्टर एम यू अंसारी, डॉक्टर अखिलेश चौरसिया, डॉक्टर अभिषेक राज झा एवं आनंद गुप्ता ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!