मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से टिमकेन इंडिया के अध्यक्ष एवं एमडी ने की मुलाकात, राज्य के आदिवासी क्षेत्रों के विकास में TIL बनेगा सहयोगी।

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज दिनांक 18 मार्च 2023 को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में दुनिया के अग्रणी bearing बनाने वाली कंपनी Timken इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष-इंडिया एवं साउथ एशिया तथा प्रबंध निदेशक इंडिया संजय कौल एवं यूएसए कैंटोन फाउंडेशन के ट्रेजरर हेनरी एच टिमकेन ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने झारखंड में Timken इंडिया लिमिटेड एवं Timken फाउंडेशन के द्वारा आदिवासी समुदाय के विकास में किए जा रहे कार्यों की चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जमशेदपुर में स्थित Timken इंडिया लिमिटेड and Timken फाउंडेशन ने जमशेदपुर के आस-पास आदिवासी क्षेत्रों में कई विकास कार्य किए हैं,

कई स्कूल कॉलेजों का निर्माण कराया है। वहीं, झारखंड के अन्य जिलों में भी आदिवासी विकास को बृहद रूप देने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा की गई। श्री कौल एवं हेनरी एच टिमकेन ने राज्य तथा राज्य में आदिवासियों के विकास के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने हेतु मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष झारखंड में आदिवासी विकास की संभावनाओं पर कार्य करने की इच्छा जताई। साथ ही राज्य में महुआ फ्लावर इंस्टिट्यूट तथा नेशनल इंस्टिट्यूट एथनो मेडिसिन की स्थापना किए जाने संबंधी विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं तोड़ंग ट्रस्ट की संस्थापक डॉ. वासवी किड़ो भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!