मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत मुर्गाघुटु पंचायत क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं के लिए खुशखबरी! संजीवनी अस्पताल द्वारा पूरी चिकित्सा निःशुल्क।

गर्भवती महिलाओं के लिए खुशखबरी: जमशेदपुर व आसपास के जिला मे निवास कर रहे गर्भवती महिलाओं व परिवार के लिए श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल बिस्टुपुर, जमशेदपुर किसी वरदान से कम नहीं। संजीवनी अस्पताल का लक्ष्य राज्य के गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क उत्तम चिकित्सा उपलब्ध कराना है। गौरतलब हो कि संजीवनी अस्पताल द्वारा गर्भधारण से लेकर प्रसव होने के बाद तक पुरी चिकित्सा निःशुल्क प्रदान की जाती है। वहीं समय-समय पर पंचायत क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाता है।

इसी क्रम में दिनांक 20 फरवरी 2023 दिन सोमवार को मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत मुर्गाघुटु पंचायत में अपराह्न 12:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल द्वारा गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क चिकित्सा प्रदान किया जाएगा; जिसके निवेदक पंचायत के मुखिया मुचिराम हांसदा है। अतः मुर्गाघुटु पंचायत एवं आस-पास पंचायत क्षेत्र के सभी गर्भवती महिला ससमय उक्त स्थल पर पहुंचकर सत्य साईं संजीवनी अस्पताल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!