योग दिवस का साक्षी बना बिरसानगर का गुड़िया मैदान , रघुवर दास व विद्युत वरण महतो हुए शामिल।

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर का गुड़िया मैदान बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का साक्षी बना।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास एवं सांसद विद्युतवरण महतो भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के संग योगाभ्यास के कार्यक्रम में उपस्थित होकर न सिर्फ लोगों का हौसला अफजाई कियें बल्कि आमजनों के साथ योगाभ्यास भी कियें।

पतंजलि योगपीठ की सुधा झा एवं उनकी टीम खुले आकाश एवं सुंदर वातावरण में योग के विभिन्न आसनों का न सिर्फ अभ्यास कराईं बल्कि किस आसान का क्या लाभ शरीर को प्राप्त होता है , के बारे में भी बताईं।

भाजपा के जिला महामंत्री राकेश सिंह कार्यक्रम का संचालन किये। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव , मीडिया प्रभारी प्रेम झा , कुलवंत सिंह बंटी , पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार , अमरजीत सिंह राजा , मिथिलेश यादव , अजय प्रजापति समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपाई सुंदर व्यवस्था के बीच योगाभ्यास कर इसे नियमित

जारी रखने का संकल्प लिया।
योगाभ्यास के दौरान लगे नारें ।

नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिरसानगर गुड़िया मैदान में आयोजित योग शिविर के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पतंजलि योगपीठ की महिलाएं भारत माता की जय के नारें लगायीं ।

उत्साहपूर्ण वातावरण में योगाभ्यास के बाद सबों को शर्बत का सेवन कराया गया।

योग के सहारे भारत विश्व गुरु की ओर कदम बढ़ाया : रघुवर ।
रघुवर दास ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 175 देशों ने नरेंद्र मोदी के योग के प्रस्ताव को स्वीकारा ।

योग दिल और दिमाग के साथ दुनिया को भी जोड़ने का काम करती है। हमें निरंतर योग करना चाहिए

। उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरू की ओर योग के माध्यम से कदम बढ़ा चुका है। जिसका प्रतिनिधित्व मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तनाव भरी जिंदगी में योग समय की मांग है। आज पीएम संयुक्त राष्ट्र संघ में योग कर रहे हैं।

हम प्रतिदिन योग करेंगे ऐसा विचार हम सबों को लानी चाहिए।
हम प्रतिदिन एक घंटा योग करें : सांसद।

पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी योग दिवस पर विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं। वो योग के महत्व को बता रहे हैं।

इस लिए हमें भी योग के महत्व को समझें की आवश्यकता है । प्रत्येक दिन एक घंटा अपने शरीर को दे। यही स्वस्थ रहने का मूल मार्ग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!