राष्ट्रीय युवा दिवस पर कर्नाटक में उत्तर प्रदेश के युवाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे युवा वैज्ञानिक बिपिन जायसवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 कार्यक्रम का किया जाएगा उद्घाटन


लालचन्द्र मद्धेशिया

संत कबीर नगर।भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 का आयोजन कर्नाटक राज्य के हुबली-धरवाड़ में हो रहा हैl जिसमें संपूर्ण भारत के हजारों प्रतिभागी भारत के उत्थान में युवाओं की भागीदारी हेतु परिचर्चा में सम्मिलित होंगे |

उत्तर प्रदेश के करोड़ों युवाओं के प्रतिनिधि के रूप में संत कबीर नगर के बिपिन जायसवाल का चयन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किया गया है| उक्त महोत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक चलेगा| जिसमें संत कबीर नगर के बिपिन जायसवाल युवाओं के संबंधित विभिन्न विषयों पर उत्तर प्रदेश के युवा प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभाग करेंगे| बताते चलें की बिपिन को विगत वर्ष उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ युवा सम्मान स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| बिपिन अपने वैज्ञानिक नवाचारों एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से जाने जाते हैं|इनके द्वारा पूर्व में किए गए वैज्ञानिक गतिविधियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच से भी पुरस्कार प्राप्त हो चुका है| बिपिन जायसवाल जनपद संत कबीर नगर के नदौर निवासी श्री विनोद जायसवाल व माता बबीता जायसवाल के जेष्ठ पुत्र है |उक्त कार्यक्रम में बिपिन के साथ उत्तर प्रदेश के पांच अन्य युवा पुरस्कार विजेताओं का भी चयन किया गया है| राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं कर्नाटक के मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा | प्रतिभाग से संबंधित दिशा निर्देशों के क्रम में बिपिन को उत्तर प्रदेश युवा कल्याण निदेशालय, लखनऊ 8 जनवरी को ही बुला लिया गया है| कार्यक्रम में चयन की सूचना प्राप्त होते हैं क्षेत्रीय जनों ने बधाई दी एवं सफल प्रतिनिधित्व की कामना की| बिपिन वर्तमान में जनपद के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में संचार प्रशासक के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं|

**********

आगे बढ़ो विपिन हमें तुम पर नाज है : गुरु जन

जब इसकी सूचना बिपिन के गुरुजनों को हुई तो उन्हें अपार हर्ष हुआ प्रदेश के युवाओं के मार्गदर्शक हेतु उनका चुनाव अति प्रशंसनीय है गुरुजनों ने विपिन को सफल होकर आने की शुभकामना दी इस दौरान विपिन के गुरु गिरजेशपतित्रिपाठी, बाल्मीकि बरनवाल, बरकतुल्लाह अंसारी, बुद्धाई मास्टर, महंत विजयकुमार गिरि, बैजनाथ चौधरी सोनू खान,दीनानाथ चौधरी आदि लोगो ने उनकी सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!