संजीवनी अस्पताल के द्वारा आदित्यपुर वार्ड संख्या 24 में 1मार्च को गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर; जहां अन्य वार्ड के लाभुक भी लाभ ले पाएंगे।

आदित्यपुर वार्ड संख्या 24 एवं आसपास के वार्ड में निवास कर रहे हैं गर्भवती महिलाओं के लिए खुशखबरी: जमशेदपुर व आसपास के जिला मे निवास कर रहे गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए अब नहीं होगी कोई असुविधा, नहीं देना पड़ेगा कोई शुल्क क्योंकि श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल बिस्टुपुर, जमशेदपुर मुहैया कर रहा है सभी गर्भवती महिलाओं को पूरी चिकित्सा निःशुल्क।

आपको बता दें कि संजीवनी अस्पताल का लक्ष्य राज्य के गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क उत्तम चिकित्सा उपलब्ध कराना है। गौरतलब हो कि संजीवनी अस्पताल द्वारा गर्भधारण से लेकर प्रसव होने के बाद तक पुरी चिकित्सा निःशुल्क प्रदान की जाती है। वहीं समय-समय पर पंचायत क्षेत्र व शहर के विभिन्न वार्डों में गर्भवती महिलाओं के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाता है। इसी क्रम में दिनांक 1 मार्च 2023 दिन बुधवार को आदित्यपुर, वार्ड संख्या 24, इच्छापुर, मंदिर टोला, इंडस्ट्रियल एरिया, आदित्यपुर-2 में अपराह्न 12:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल द्वारा गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क चिकित्सा प्रदान किया जाएगा; जिसके निवेदक वार्ड पार्षद (धीरेन महतो) है। अतः आदित्यपुर में निवास कर रहे हैं सभी गर्भवती महिला ससमय उक्त स्थल पर पहुंचकर संजीवनी अस्पताल द्वारा प्रदान किए जा रहे हैं निःशुल्क चिकित्सा शिविर में शामिल हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!