सपा नेता के जन्मदिन पर पौधरोपण

पत्रकार आशुतोष सिंह मांडा/ डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो चीफ नवयुग समाचार

मांडा, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव व क्षेत्र पंचायत सदस्य के जन्मदिन पर पौधे रोपित किए गए। सपाइयों ने पौधों की देखरेख करने के लिए संकल्प लिया।
बतादें कि समाजवादी पार्टी के जिला सचिव व पयागपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास मौर्या का मंगलवार की शाम गांव स्थित शिव मंदिर पर सपाइयों ने पौधरोपण कर जन्मदिन मनाया।

इस दौरान सभी ने पौधों की देखरेख हेतु संकल्प लिया। वहीं जिला पंचायत सदस्य प्रमिल यादव ने कहा कि पौधे मनुष्य को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उनकी देखभाल मनुष्य की प्राथमिकता है। उक्त नेता द्वारा प्रत्येक जन्मदिवस पर पौधे रोपित किए जाते हैं। यह सराहनीय कार्य है।
इस मौके पर रोहित विश्वकर्मा, मनीष तिवारीज़ राजेश मौर्य,पिंटू पाल, अनुज बोस, विवेक यादव समेत दर्जनों सपाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!