सम्राट अशोक की जयंती पर किया जाए सार्वजनिक अवकाश घोषित

बौद्ध आर्मी ने उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

अलीगंज। बौद्ध आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी अलीगंज को सौंपा है जिसमें देश को राष्ट्रीय चिन्ह एवं राष्ट्र ध्वज को चक्र प्रदान करने वाले महान सम्राट अशोक की जयंन्ती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।

महान चन्द्र गुप्त मौर्य ने खण्ड खण्ड बटे हुये भारत को एक करके अखण्ड भारत का निर्माण किया था। जिसे उनके पौत्र अशोक महान ने और विस्तृत किया एवं लाइट ऑफ ऐशिया तथागत बुद्ध के विचारों को सम्पूर्ण विश्व पटल तक पहुँचाया आजाद भारत ने अशोक महान के चिन्ह को भारत देश का राष्ट्र चिन्ह घोषित किया एवं अशोक चक्र को ध्वज के केन्द्र में स्थान दिया किन्तु आजाद भारत ने आज तक उनके जन्म दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित न करके यथोचित सम्मान नहीं दिया है। महान सम्राट अशोक के जन्म दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर राष्ट्र को राष्ट्रीय चिन्ह देने वाले महान सम्राट अशोक को यथोचित सम्मान दिया जाये। मांग करने वालों में विवेक शाक्य जिला अध्यक्ष, अवनीश शाक्य कोषाध्यक्ष, एडवोकेट सुमित शाक्य मंडल अध्यक्ष, इंद्रपाल शाक्य सचिव, नरेंद्र शाक्य, देव रतन, शिव शंकर, पुरुषोत्तम शाक्य सहित समस्त बौद्ध आर्मी इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!