कोल्हान। संघ पृष्ठभूमि से आने वाले भारतीय जनता पार्टी चाईबासा के पूर्व विधायक 62 वर्षीय पुतकर हेंब्रम का स्वर्गवास; इलाज के क्रम में टाटा मेन अस्पताल जमशेदपुर में 6 जून को सांध्य के समय हो गई।
बताते चलें कि पूर्व विधायक हेंब्रम 25 मई को बाथरूम में गिरने के बाद ब्रेन हेमरेज हो गया था जिसका समुचित इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल जमशेदपुर में परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया था।
पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति मोर्चा) पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव पूरे टीम के साथ कुशलक्षेम जानने के लिए आए थे।
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि विधायक स्वर्गीय पुतकर हेंब्रम अत्यंत ही सरल स्वभाव के थे।
एवं कोल्हान क्षेत्र में आदिवासी समुदाय के लिए एक लोकप्रिय प्रेरणादायक व्यक्ति थे। उनके असमय मृत्यु होने से कोल्हान वासियों को उनकी कमी खलेगी, जो निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता है, मुंडा ने कहा कि वर्ष 2005 से 2010 तक विधायक रहे, स्वर्गीय हेंब्रम अपने भरे पूरे परिवार पत्नी बिमला हेमराम, बेटा रेनसो हेंब्रम एवं अन्य दो बेटा को रोता बिलखता छोड़ कर चले गए।
पूर्व विधायक पुतकर हेंब्रम का अंतिम संस्कार सामाजिक रीति रिवाज से उनके पैतृक गांव में ही संपन्न होगा।
विदित हो की सूचना मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे एवं पूर्व विधायक जी का मृत शरीर चाईबासा भेजने से पहले टाटा मुख्य अस्पताल में ही
अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किए जिसमें मुख्य रुप से बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा मोर्चा के प्रवक्ता सुशील, भाजपा अनुसूचित जनजाति
मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय गोंड, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रविंद्र।
बीजेपी नेता कुलवंत सिंह बंटी, मनोज सश्भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विनय आनंद सिरका, प्रदीप मुखर्जी, सुसील हेसा, संकर समाद, जुझार हो, शंकर सम्राट, कुशल राजू जी, के अलावा संघ परिवार के स्वयंसेवक टाटा मुख्य अस्पताल में उपस्थित थे।
पूर्व विधायक पुतकर हेंब्रम के असमय मृत्यु की सूचना पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी; लगातार टीएमएच प्रबंधन से संपर्क बनाए हुए थे,
एवं उनका मृत शरीर शीघ्र चाईबासा भेजने की प्रक्रिया करने का निर्देश देते रहे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी (एसटी मोर्चा) राम सिंह मुंडा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।