सावन के पहले सोमवार पर कानपुर के मंदिरों में उमड़े शिव भक्त ,सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम

सुनील बाजपेई
कानपुर। आज यहां सावन के पहले सोमवार को शहर के सभी शिव मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच भोले बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ सुबह से ही उमड़ती दिखाई पड़ी। इस बीच सभी प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी और ड्राेन से पल-पल की निगरानी की भी व्यवस्था की गई है।

साथ ही पुलिस, पीएसी और आरएएफ का कड़ा पहरा भी लगाया गया है।ताकि भक्त सुरक्षित तरीके से मंदिरों में दर्शन कर सकें। देर रात से ही मंदिरों में लाइन लगना शुरू हो गई थी। अफसरों ने देर रात से ही मंदिरों की निगरानी शुरू कर दी।
पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि सावन महीने के पहले सोमवार को शहर के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों के दर्शन के लिए इंतजाम किए गए हैं।

बाबा आनंदेश्वर परमट मंदिर के दर्शन हेतु सर्वाधिक भीड़ दिखाई पड़ी। लगभग यही हाल सिद्धनाथ मंदिर जाजमऊ समेत नगर देहात के अन्य चर्चित मंदिरों का भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!