सिरसा में केक काट वाड्रा का मनाया जन्मदिन

पत्रकार आशुतोष सिंह मांडा/ डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो चीफ नवयुग समाचार


प्रयागराज: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नगर पंचायत सिरसा में जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के ससथ मनाया गया। साथ ही दीर्घायु की कामना की गई। बतादें कि कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक यमुनापार के जिलाध्यक्ष आरिफ बाबा के नेतृत्व में गुरुवार की शाम कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का 51वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय महिलाओं ने चित्रण के समक्ष केक काटकर मनाया। उनके दीर्घायु की कामना की गई। वहीं कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में कार्यरत आंगनबाड़ी एवम आशा बहुओं को कांग्रेस पार्टी की ओर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं उक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि वाड्रा ने महिलाओं के सम्मान में खेत खलिहानों समेत दलितों,मजलूमों के घर घर जाकर पीड़ा सुनी हैं। प्रदेश भर की जनता का भारत जोड़ो यात्रा में समर्थन मिल रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार की कार्यशैली को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यात्रा ने सरकार को सकते में डाल दिया है। क्योंकि आगामी चुनाव में कांग्रेस पूर्ण समर्थन के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर समाजसेविका किरन सेठ, राधा गिरी, राजू,मेराज, सरोजा देवी, बेबी,सुशीला, सुनीता, पार्वती सहित तमाम कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!