हाथीबिंदा पंचायत भवन में गर्भवती महिलाओं के लिए लगा मेडिकल कैंप में हर्ष का माहौल। सभी ने कहा स्वच्छ, सुंदर, पवित्र और निःशुल्क संजीवनी अस्पताल के बारे में नहीं थी जानकारी।

जमशेदपुर। श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के मेडिकल टीम की एक टुकड़ी ने दिनांक 21 अप्रैल 2023 को जमशेदपुर स्थित हाथीबिंदा पंचायत भवन सह सचिवालय में गर्भवती महिलाओं के लिए लगाया निःशुल्क मेडिकल कैंप। उक्त कैंप में आए हुए सभी गर्भवती माताओं का रजिस्ट्रेशन कर Blood Pressure, Pulse, Weight, Hemoglobin, Sugar आदि के जांच उपरांत; स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श कर औषधि दिए गए तथा उन सभी को आगामी जांच के लिए निर्धारित तिथि दी गई। कैंप में आए हुए गर्भवती माताओं ने कैंप की प्रशंसा की तथा इस तरह के आयोजन के लिए मुखिया एवं श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की टीम को धन्यवाद दिया। बताते चलें कि वहां मौजूद सभी लोगों में हर्ष का माहौल था। सभी ने कहा स्वच्छ, सुंदर, पवित्र और निःशुल्क संजीवनी अस्पताल के बारे में नहीं थी जानकारी।

पंचायत के मुखिया कृष्णा मुंडा के अध्यक्षता में आए हुए सहिया दीदी- भारती मुंडा, डोली मुर्मू, चंपा महतो, रमणी महतो, मीना महतो, सारती महतो, मीना रानी महतो, प्रतिमा महतो, सुखवती महतो एवं मातंगी दास। सेविका- अनिता रानी महतो, सरला महतो, शकुंतला महतो, ललिता महतो, चांदनी महतो, उषा महतो, बासंती महतो व वार्ड मेंबर बासंती हंसदा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहां मौजूद डोमजुडी़ के मुखिया अनीता मुर्मू एवं क्षेत्र के जिला परिषद हिरणमय दास ने भी उपरोक्त कार्य की प्रशंसा की। आज के इस आयोजन में सहयोग के लिए उपरोक्त सभी जनप्रतिनिधि, साहिया दीदी एवं सेविका दीदी जनों का संजीवनी अस्पताल की टीम ने धन्यवाद दिया।

विशेष संवाददाता धनंजय कुमार (7857826506) की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!