बहराइच मेडिकल कॉलेज परिसर से हटाईं गईं 10–12 अवैध मजारें, पुलिस बल रहा तैनात

नवयुग समाचार
बहराइच मेडिकल कॉलेज परिसर से पुलिस की उपस्थिति में बुलडोजर एक्शन लिया। यहां पर दस से 12 अवैध मजारों को हटाया गया। इनको वर्ष 2002 में हटाने का आदेश था, लेकिन हटाने के स्थान पर संख्या बढ़ती गई।


सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2002 से आदेश होने के बाद भी मजारें नहीं हटाई जा रही थी। इन लोगों ने धीरे-धीरे विस्तार करके 10-12 मजारें अवैध तौर पर बना ली थी। आज यहां पुलिस व प्रशासन की उपस्थिति में अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा गई।

मेडिकल कालेज के सामने मजारों के कारण छात्रों के साथ अधिकारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने जिलाधिकारी को पत्र दिया था। नगर मजिस्ट्रेट ने मजार की देखरेख करने वाले पदाधिकारियों से दस्तावेज की मांग की।

समय अवधि बीतने के बावजूद दस्तावेज न दिखाने पर सोमवार को अवैध घोषित मजारों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। सुरक्षा को लेकर तीन थानों की पुलिस बल के साथ पुलिस, प्रशानिक व नगर पालिका के अधिकारी भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *