
संत कबीर नगर, 18 अक्टूबर 2025।
संत कबीर नगर जिले में आज जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील सहित तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान तीनों तहसीलों में कुल 109 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकारियों ने 22 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण कर दिया। शेष मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। डीएम ने अधिकारियों को चेताया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस मामलों में थानाध्यक्षों को मौके पर जाकर त्वरित न्याय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 12 गंभीर मामलों में स्थलीय निरीक्षण के लिए टीम भेजी गई है।
