नवयुग समाचार
बहराइच। दिनांकः 25.03.2026 गोरखपुर जोन की 13वीं अंतर्जनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) महिला/ पुरूष प्रतियोगिता-2026 का आयोजन दिनांक: 23.03.2026 से 25.03.2026 तक परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन बहराइच में सम्पन्न कराया गया। इसमें से 08 जनपदों (गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, कुशीनगर, बहराइच) की टीमों ने भाग लिया। 08 जनपदों की टीमों में लगभग 81 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

पुरूष वर्ग प्रतियोगिता में जनपद बहराइच ने सर्वाधिक 304 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद कुशीनगर ने 153 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है व महिला वर्ग प्रतियोगिता में जनपद बहराइच ने सर्वाधिक 135 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद गोंडा ने 100 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
इस प्रतियोगिता में महिला व पुरूष वर्ग प्रतियोगिता की चल वैजयंती जनपद बहराइच ने प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक , बहराइच द्वारा खिलाड़ियों को अपने कर कमलों से पुरस्कार प्रदान किया गया।

उ०प्र० पुलिस की अन्तर जोनल प्रतियोगिता माह अप्रैल-2026 के चतुर्थ सप्ताह में 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में आयोजित होनी है, जिसमें गोरखपुर जोन की टीम को भाग लेने हेतु जोनल टीम का गठन कर लिया गया है जिसे समय से भाग लेने हेतु भेजा जायेगा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बहराइच अशोक कुमार सिंह, उप सेनानायक (NSG), क्षेत्राधिकारी लाइन्स/नगर नारायण दत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह व पुलिस लाइन के अन्य सम्बन्धित स्टाफ मौजूद रहे।
