145 ग्राम स्मैक (कीमती करीब 70 लाख रुपये) के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच।

पुलिस अधीक्षक प्रसान्त कुमार वर्मा जनपद बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में निरीक्षक अपराध ब्रम्हा गोड के कुशल नेतृत्व में दिनांक 29.12.2022 को उ0नि0 शिवम कुमार त्रिपाठी मय पुलिस बल व एसएसबी बल के संयुक्त टीम के देखभाल क्षेत्र, तलाश संदिध व्यक्ति वस्तु व रोकथाम तस्करी व रात्रि गस्त के दौरान भारत नेपाल बार्डर सीमा स्तम्भ संख्या 651/4 से जमुनहा होते हुए घसियारन मोहल्ला से अभि0 जुनैद उर्फ मंजन पुत्र गुंजन निवासी घसियारन मोहल्ला थाना रुपईडीहा जिला बहराइच को समय 20.30 बजे 145 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 487/2022 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय सदर रवाना किया गया ।

अभियुक्त का नाम पता-

जुनैद उर्फ मंजन पुत्र गुंजन निवासी घसियारन मोहल्ला थाना रुपईडीहा जिला बहराइच

गिरफ्तारी करने वाली टीम का नाम

1. उ0नि0 शिवम कुमार त्रिपाठी
2. हे0का0 राजेन्द्र मोदनवाल
3. का0 सूर्यकांत पाण्डेय
4. का0 राहुल सिह
थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच ।

एस0एस0बी0 बल का विवरण

निरीक्षक धांग कुमांग बाइते
ASI अरुण कुमार
हे0का0 सुभाष कुमार
का0 राजकुमार भारतीय
का0 संतोष सरोज जी समवाय रुपईडीहा 42 वी वाहिनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!