20 लीटर अपमिश्रित देशी कच्ची शराब, 550 ग्राम यूरिया, 400 ग्राम नौशादर के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच।

पुलिस अधीक्षक बहराइच प्रशान्त वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व अवैध शराब बनाने व बेचने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डा० पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के कुशल नेतृत्व में दिनांक 17.03.2023 को उ0नि0 कृष्ण कुमार सिंह मय पुलिस बल के द्वारा साईगांव पावर हाऊस के पीछे जंगल से समय 17:55 बजे 20 लीटर अपमिश्रित देशी कच्ची शराब, 550 ग्राम यूरिया, 400 ग्राम नौशादर के साथ 02 नफर अभियुक्त 01. ओम प्रकाश पासी पुत्र चेतराम निवासी साईगांव थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच 02. सर्वेश कुमार पुत्र स्व० चेतराम निवासी साईगांव थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 69/2023 धारा 60 उत्तर प्रदेश शुल्क आबकारी अधिनियम व 272 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

अभियुक्तगण का नाम पता-

1. ओम प्रकाश पासी पुत्र चेतराम निवासी साईगांव थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।
2. सर्वेश कुमार पुत्र स्व० चेतराम निवासी साईगांव थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।

गिरफ्तारी करने वाली टीम का नाम

1.उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार सिंह थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच।
2. हे0का0 अशोक प्रजापति थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच।
3. हे0का0 विजय शंकर सिंह थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच।

सोशल मीडिया सेल
जनपद बहराइच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!